नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों को अलग-अलग फांसी देने वाली केंद्र की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. अब अगली सुनवाई 11 फरवरी को दोपहर 2 बजे होगी. सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों को नोटिस जारी कर कहा है कि वे जल्द से जल्द अपने कानूनी विकल्प इस्तेमाल करें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट का एक हफ्ते का समय 11 फरवरी को खत्म हो रहा है. इसलिए 11 फरवरी को मामले की सुनवाई की जाएगी. दरअसल, हाईकोर्ट ने दोषियों को अपनी रेमेडी का इस्तेमाल करने के लिए एक हफ्ते का समय दिया था. दोषियों की फांसी पर रोक के खिलाफ केंद्र की याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने ठुकरा दिया था, जिसके बाद केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में की अपील थी.
http://एसबीआई ने MCLR में की कटौती, FD पर घटाई ब्याज दर
राजिम माघी पुन्नी मेला में होंगे पारम्परिक छत्तीसगढ़ी खेल-कूद
गरियाबंद. राजिम माघी पुन्नी मेला में इस बार भी छत्तीसगढ़ी पारम्परिक खेल-कूल आकर्षण के केन्द्र रहेंगे. छत्तीसगढ़ के पारम्परिक और प्राचीन खेल, भांवरा, बाटी, बिल्लस, फुगड़ी, तिरी-पासा, पौसम पा, लंगड़ी, गोंटा, पित्तुल, फल्ली और नून जैसे खेलों की खनक गुजेंगी. ज्ञात है कि इस वर्ष राजिम माघी पुन्नी मेला का आयोजन 9 फरवरी से 21 फरवरी तक किया जा रहा है. शासन की मंशा के अनुरूप मेला स्थल में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों द्वारा पारम्परिक खेल-कूद का प्रदर्शन किया जाएगा. इस संबंध में तैयारी कर ली गई है एवं जिम्मेदारी भी तय किया गया है. प्रतिदिन 30 से 40 बच्चे इस खेल के माध्यम से छत्तीसगढ़ की प्रचीन खेलों से लोगों को अवगत कराएंगे.
http://जंगल में कब्जा, दर्जनभर अतिक्रमणकारी बेदखल









