আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WhatsApp-Facebook को SC की दो टूक- खरबों की होगी आपकी कंपनी, लेकिन प्राइवेसी ज्यादा कीमती

Published on: February 15, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. नई प्राइवेसी पॉलिसी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने फेसबुक और वाट्सऐप को नोटिस जारी किया है. चीफ जस्टिस एसए बोबडे ने कहा कि आप भले ही खरबों डॉलर की कंपनी होंगे, लेकिन लोगों के लिए निजता का मूल्य पैसों से ज्यादा है. चीफ जस्टिस ने इस प्राइवेसी पॉलिसी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर वॉट्सऐप, फेसबुक और केंद्र से जवाब मांगा है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) ने फेसबुक और वाट्सऐप को नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर नोटिस जारी करते हुए कहा कि यूजर की प्राइवेसी को सुरक्षित रखा जाना बेहद महत्वपूर्ण है.

http://7000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F62 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के जवाब में फेसबुक और व्हाट्सएप को यह बात स्पष्ट करनी होगी कि यूजर्स का किस तरह का डेटा शेयर किया जा रहा है और किस तरह का डेटा शेयर नहीं किया जा रहा. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने सख्त टिप्पणी करते हुए WhatsApp, Facebook प्रबंधन से कहा कि आपकी कंपनी खरबों डॉलर की होगी, लेकिन प्राइवेसी ज्यादा कीमती. इसकी रक्षा हमारी ड्यूटी है. इस पर WhatsApp ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि यूरोप में प्राइवेसी पर स्पेशल कानून है, अगर भारत में भी इसी तरह का कानून है तो इसका पालन करेंगे. मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी.

http://विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल होगा स्थापित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now