আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SBI में अप्रेंटिस के 8500 पदों पर निकली भर्ती, तुरंत करें आवेदन

Published on: November 21, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 8500 अपरेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन फॉर्म SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध है और उम्मीदवार इसे 10 दिसंबर को या उससे पहले भर सकते हैं. अप्रेंटिस पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित की जाएगी. एसबीआई ने जानकारी दी है कि भर्ती के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा और ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार लोकल लैंग्वेज परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे. 31 अक्टूबर, 2020 तक 20-28 वर्ष की आयु के बीच के उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे.

http://WHO ने कोरोना की दवाओं की सूची से हटाया रेमडेसिवीर का नाम


जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 28 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए है. SC / ST / OBC / PWD उम्मीदवारों के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट लागू है. अपरेंटिसशिप की अवधि 3 वर्ष की है. अधिसूचना में कहा गया है कि चयनित अप्रेंटिस को बैंक में 3 साल के के दौरान IIBF (JAIIB/CAIIB) की परीक्षाएं क्वालिफाई करनी जरूरी होंगी. नोटिफिकेशन के अनुसार अप्रेंटिस पहले 1 वर्ष के दौरान प्रति माह 15,000 रुपए का स्टाइपेंड, अगले वर्ष के दौरान प्रति माह 16,500 रुपए और तीसरे वर्ष के दौरान प्रति माह 19,000 रुपए और अन्य भत्ते/ लाभ पाने के पात्र होंगे. कुल 8500 रिक्त अप्रेंटिस पद भरे जाने हैं जिसके लिए आवेदन शुल्क अनारक्षित उम्मादवारों के लिए 300 रुपए है जबकि आरक्षित उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है.

http://IAS टीना डाबी और आमिर अतहर लेंगे तलाक, फैमिली कोर्ट में लगाई अर्जी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now