नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए रियायती दरों पर होम लोन मुहैया करा रहा है. स्टेट बैंक 4 अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 के लिए अपने ग्राहकों को होम लोन की ब्याज दरों पर 15 बेसिस पॉइंट से 30 बेसिस पॉइंट तक की रियायत दे रहा है. एसबीआई की सामान्य ब्याज दर 8.55 फीसदी से 9.05 फीसदी के बीच है, लेकिन बैंक के इस फेस्टिव कैंपेन ऑफर के मुताबिक ब्याज दरें 8.40 फीसदी से 9.05 फीसदी के बीच रहेंगी. एसबीआई के रेगुलर और टॉप-अप होम लोन के लिए बैंक जीरो प्रोसेसिंग फीस भी ऑफर कर रहा है. हालांकि एसबीआई के सस्ते होम लोन और सस्ती ईएमआई के लिए आपका सिबिल स्कोर अच्छा होना जरूरी है.
https://बिजली गुल होने पर चौकी प्रभारी ने जेई को मारा थप्पड़, निलंबित
फेस्टिव कैंपेन ऑफर के तहत बैंक के रेगुलर होम लोन जिनमें फ्लैक्सीपे, एनआरआई, नॉन सैलरीड, प्रिवीलेज या शौर्य, आपन घर शामिल हैं, उनके लिए 8.40 फीसदी की ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है. ये खासकर उन लोगों के लिए हैं जिनका सिबिल स्कोर 800 या उससे ज्यादा है. इसके आगे के ऑफर को देखें तो 750 – 799 के बीच के सिबिल स्कोर वालों को एसबीआई होम लोन पर 25 बेसिस पॉइंट की रियायत मिलेगी. ऐसे लोगों को 8.65 फीसदी की बजाए 8.40 फीसदी की दर से होम लोन मिलेगा. वहीं 700-749 के बीच के सिबिल स्कोर वालों को 8.75 फीसदी की बजाए 8.55 फीसदी की दर से होम लोन मिलेगा जो कि 20 बेसिस पॉइंट की रियायत होगी. टॉप-अप होम लोन पर 15 बेसिस प्वाइंट और प्रॉपर्टी होम लोन पर 30 बेसिस प्वाइंट का बड़ा कंसेशन दिया है.
https://सपा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन










