नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर झटका दिया है. एसबीआई ने एक बार फिर एमसीएलआर (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लैंडिग रेट) में वृद्धि कर दी है. नई दरें 15 मई यानी रविवार से ही लागू हो गई हैं. यह बैंक द्वारा एमसीएलआर में इस महीने की दूसरी बढ़ोतरी है. बैंक ने 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10 फीसदी की वृद्धि हर समयावधि (टेन्योर) के लिए की है. एसबीआई का ओवरनाइट, एक माह और तीन माह का एमसीएलआर अब 6.75 फीसदी बढ़कर 6.85 फीसदी हो गया है.
https://तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिवार सहित गांव में छाया मातम
6 माह का एमसीएलआर 7.15 फीसदी, एक साल के लिए 7.20 फीसदी, 2 साल के लिए 7.40 फीसदी और तीन साल के लिए यह बढ़कर 7.50 फीसदी हो गया है. एमसीएलआर में वृद्धि से ग्राहकों द्वारा लिए गए लोन की मासिक ईएमआई में वृद्धि देखने को मिलेगी. साथ ही नए ग्राहकों के लिए भी लोन महंगा हो जाएगा. बैंक का यह फैसला आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद आया है. आरबीआई ने 40 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की थी. गौरतलब है कि आरबीआई आगे भी ब्याज दरों में वृद्धि कर सकती है जिससे बैंकों से लोन लेना और महंगा हो जाएगा.
https://NATO चीफ का दावा- रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है यूक्रेन










