আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SBI ने MCLR में की बढ़ोतरी, लोन लेना हुआ महंगा

Published on: January 15, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एक बार फिर अपने करोड़ों ग्राहकों को झटका देते हुए लोन महंगा कर दिया है. बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स में इजाफा किया है. बैंक ने अपने 1 साल की अवधि की मार्जिनल कॉस्ट बेस्ड लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर (MCLR) को बढ़ाने का फैसला किया है. इस बढ़ोतरी के बाद से ही कस्टमर्स को होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन, पर्सनल लोन आदि सभी तरह के लोन पर ज्यादा ब्याज दर देना होगा.

https://मिस यूनिवर्स बनीं USA की गैब्रिएल, हरनाज संधू ने पहनाया ताज

आमतौर पर देखा गया है कि ज्यादातर ग्राहक एक साल की अवधि के MCLR के बेसिस पर ही अपने लोन को अप्रूव करते हैं. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, बैंक ने एक साल की अवधि के MCLR पर 10 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है. पहले बैंक 1 साल के लोन पर 8.30 फीसदी ब्याज दर ऑफर कर रहा था जो अब बढ़कर 8.40 फीसदी हो गया है. ऐसे में इस बढ़त के कारण अपने होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन आदि सभी तरह के लोन पर आपको ज्यादा ईएमआई का भुगतान करना होगा.

https://आफताब ने आरी से किए थे श्रद्धा के 35 टुकड़े, ऑटोप्सी में खुलासा

ओवरनाइट MCLR-7.85 फीसदी

1 महीने का MCLR-8.00 फीसदी

3 महीने का MCLR- 8.00 फीसदी

6 महीने की MCLR- 8.30 फीसदी

1 साल का MCLR- 8.40 फीसदी

2 साल का MCLR- 8.50 फीसदी

3 साल का MCLR- 8.60 फीसदी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now