আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

MCLR में कटौती कर SBI ने दिया ग्राहकों को तोहफा, सस्ता होगा लोन

Published on: December 9, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड आधारित लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.1 फीसदी की कटौती कर दी है. इससे इसके लाखों होम लोन ग्राहकों की ईएमआई घट जाएगी. यह कटौती 10 दिसंबर यानी मंगलवार से लागू होगी. इससे फ्लोटिंग रेट वाले होम लोन सस्ते हो जाएंगे. एसबीआई ने इस वित्त वर्ष में अपने एमसीएलआर में लगातार आठवीं बार कटौती की है. अब इसके एक साल का एमसीएलआर रेट 8 से घटकर 7.9 फीसदी हो जाएगा.

http://राज्य सरकार को झटका, प्रमोशन में आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

एसबीआई का दावा है कि वह देश में सबसे सस्ता लोन देने वाला बैंक है. हालांकि बैंक ने रेपो रेट से जुड़े लोन में कोई बदलाव नहीं किया है. एक दिन से लेकर एक महीने तक के लोन के लिए एमसीएलआर रेट 7.65 फीसदी, तीन महीने के लिए एमसीएलआर रेट 7.70 फीसदी, छह महीने के लिए 7.85 फीसदी, दो साल के लिए 8.10 फीसदी और तीन साल के लिए 8.20 फीसदी हो गया है. गौरतलब है कि होम लोन और ऑटो लोन में एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी करीब 25 फीसदी है.

http://टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now