नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने 46 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को खुशखबरी दी है. बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) रेट्स में 80 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है. यह बढ़ोतरी सभी टेन्योर के लिए की गई है. नई ब्याज दरें दो करोड़ रुपए से कम एफडी पर लागू होंगी. बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बढ़ी हुई दरें आज 22 अक्टूबर से लागू होंगी. एसबीआई ने 211 दिनों से 1 वर्ष से कम अवधि वाली FD 80 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि कर 5.50% कर दी है. इसके अलावा बैंक ने 180 दिनों से 210 दिनों तक परिपक्व होने वाली FD पर 4.65% की दर से ब्याज दे रहा है.
https://हेट स्पीच पर SC सख्त, कहा- धर्म की परवाह किए बिना तत्काल करें कार्रवाई
इसी तरह 2 साल से 3 साल से कम के कार्यकाल की एफडी पर ब्याज को 5.65% से बढ़ाकर 6.25% कर दी गई है.46 दिनों से 179 दिनों के कार्यकाल पर 50 बेसिस पॉइंट्स से बढ़ाकर 4.50% कर दिया गया है, जबकि 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम के लिए 5.60% से बढ़ाकर 6.10% की गई है. एसबीआई ने 3 साल से 5 साल से कम के कार्यकाल वाली एफडी पर 6.10% की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं 5 साल से 10 साल वाली एफडी पर पर 6.10% और 10 साल तक के कार्यकाल 6.10% की दर से ब्याज दे रहा है. सात दिनों से 45 दिनों के कार्यकाल पर दर 3% पर अपरिवर्तित है. इसी तरह सीनियर सिटीजंस के लिए भी डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ा दी गई हैं.
https://10 हजार की लागत से लड़के ने बनाया रोबोट, करता है घर के काम










