नई दिल्ली. अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. एसबीआई ग्राहक तीन घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), योनो, आईएमपीएस, योनो बिजनेस और योनो लइट की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे. ऐसा मेंटेनेंस के काम के कारण किया जा रहा है. ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी डिजिटल लेनदेन करने हैं तो उसे जल्द पूरा कर लें.
https://50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Redmi 10 Prime भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
एसबीआई ने ट्वीट में बताया कि बैंक चार सितंबर 2021 को रात 10.35 बजे से देर रात 1.35 बजे (पांच सितंबर 2021) तक मेंटेनेंस का काम करेगा. यानी आप इस समय इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे. एसबीआई ने कहा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं. बता दें कि इससे पहले 6 अगस्त, 16 जुलाई, 16 जून और 13 जून को भी एसबीआई की कई सेवाएं प्रभावित हुई थी. मई महीने में भी रखरखाव से जुड़े कार्यों की वजह से एसबीआई का योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस समेत डिजिटल बैंकिंग मंच प्रभावित हुआ था.
https://गांवों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता : विनोद चंद्राकर
We request our esteemed customers to bear with us as we strive to provide a better banking experience.#InternetBanking #YONOSBI #YONO #ImportantNotice pic.twitter.com/GXu3UCTSCu
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 3, 2021










