नई दिल्ली. दिल्ली की तिहाड़ जेल से कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मसाज कराते हुए दिख रहे हैं. तिहाड़ जेल के सीसीटीवी फुटेज में सत्येंद्र जैन बिस्तर पर लेटे हुए दिख रहे हैं और कोई दस्तावेज देख रहे हैं. इस दौरान एक शख्स उनके पैर का मसाज कर रहा है. सत्येंद्र जैन अपने पैर उसके ऊपर रखकर मसाज करा रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है. भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आप सरकार ने जेल नियमों का उल्लंघन किया और सजा की जगह सत्येंद्र जैन को पूरा वीवीआईपी मजा दिया जा रहा है. इसके साथ ही भाजपा सांसद ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के हवाला कारोबारी जेल मंत्री जेल में मसाज का आनंद लेते हुए.
https://Maruti Suzuki Alto K10 CNG 2022 लॉन्च, जानिए कीमत और माइलेज
अब तो सबूत प्रयाप्त होंगे? क्या ठग सुकेश से इसके लिए ही वसूली की थी? वहीं कन्नौज से बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि जेलमंत्री का जेल के अंदर का ट्रीटमेंट साफ बताता है कि क्या चल रहा है. वहीं इसको लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आई है. आप ने कहा कि जेल में सत्येंद्र जैन को एक्यूपंचर थेरेपी दी जाती है. शारीरिक कॉम्प्लिकेशंस के चलते जेल में हर तरह के इलाज के आदेश अदालत ने दिए थे. ऑक्सीजन की किल्लत के चलते रात को सत्येंद्र जैन कई बार बायपेप्स लगाकर भी सोते हैं. दवाइयों के साथ-साथ एक्यूपंक्चर थेरेपी भी उनके इलाज का हिस्सा है. चूंकि जेल में जैन की तबीयत खराब हो जाती है, इसलिए उन्हें इलाज मुहैया कराने के आदेश दिए गए थे.
https://साल की दूसरी बड़ी ओपनर बनी अजय देवगन की दृश्यम 2, मिली बंपर ओपनिंग









