আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्वाचित सरपंच ने पराजित पूर्व सरपंच को चिढ़ाने घर के सामने फोड़े पटाखे, फिर दी जान की धमकी

Published on: February 17, 2020
---Advertisement---

बलौदाबाजार. नवनिर्वाचित सरपंच ने विजय जुलूस निकाला और पराजित पूर्व सरपंच को चिढ़ाने के उद्देश्य से उनके घर के सामने कई बार पटाखे फोड़े बाद गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. मामला बलौदाबाजार ज़िले के कसडोल थाना क्षेत्र के लवन चौकी के ग्राम कोयदा की है. पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार और छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से मामले की शिकायत करते हुए सरपंच पति ने बताया है कि उनकी पत्नी पूर्व सरपंच इस चुनाव में हार गईं. निर्वाचित सरपंच हेमंत साहू ने विजय जुलूस निकाला और विजय जुलूस के आड़ में उनके घर के पास चिढ़ाने के उद्देश्य से लगातार पटाखे फोड़ते हुए हुल्लड़बाजी करते रहे इस पर भी हमने कोई विरोध नहीं किया तब पुनः 3-4 घंटे बाद कुछ अपने निजी व्यक्तियों को साथ लेकर घर के बाहर पटाखे फोड़ते हुए पूर्व सरपंच को गालियां दी और बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी.

http://फाफ डुप्लेसिस ने छोड़ी दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी

बलरामपुर में सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी

बलरामपुर. जिले के सामरी थाना क्षेत्र में एक बार फिर से अज्ञात तत्वों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया है. जानकारी के अनुसार सामरी से 5 किलोमीटर दूर सुदूर वनांचल क्षेत्र बन्दरचुआ के पास सड़क निर्माण कार्य हो रहा है. यहीं पर कुछ अज्ञात तत्वों ने टिप्पर तथा 1 मिक्सर मशीन में आग लगाई है. बलरामपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

http://काशी महाकाल एक्सप्रेस में भगवान शिव के लिए एक सीट आरक्षित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now