नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने वाली ब्लॉगर और यूट्यूबर सपना गिल को पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई ओशिवारा पुलिस ने की है. गिरफ्तारी के बाद सपना गिल का मेडिकल भी कराया गया. जानकारी के मुताबिक सपना गिल को अब शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियों होने की उम्मीद है. फिलहाल, आरोपी की ओर से कोई क्रॉस FIR नहीं कराई गई है. पुलिस ने इस मामले में बताया है कि ओशिवारा थाने में एक मामला दर्ज किया गया है.
https://गला घोंटने से हुई निक्की यादव की मौत, पोस्टमार्टम में अहम खुलासे
इसमें 7 लोगों के खिलाफ शिकायत है कि उन्होंने पहले कार में तोड़फोड़ की. बाद मामला रफादफा करने के नाम पर 50 हजार रुपए की भी मांग की. इस मामले में अभी एक गिरफ्तारी हुई है. अभी और भी गिरफ्तारियां होंगी. इस मामले में अभी क्रॉस एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई. दरअसल, यह मामला 15 फरवरी को मुंबई के सहारा स्टार होटल का है. पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे. पृथ्वी शॉ के दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने 8 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इसके मुताबिक, डिनर के दौरान अज्ञात आरोपी पृथ्वी शॉ के पास आए और सेल्फी लेने की मांग करने लगे. पहले पृथ्वी शॉ ने दो लोगों के साथ सेल्फी ली भी.
पर पूरे ग्रुप के साथ पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से यह कहते हुए मना कर दिया कि वह दोस्तों के साथ खाना खाने आए हैं और परेशान नहीं करना चाहते. शिकायत के मुताबिक जब उन्होंने ज्यादा जोर दिया तो पृथ्वी के दोस्त ने होटल के मैनेजर को फोन किया और शिकायत की. मैनेजर ने उन लोगों को होटल से जाने के लिए कह दिया. बाद वो सभी बाहर पृथ्वी शॉ का इंतजार करने लगे. बाहर निकलने पर उन लोगों ने बेसबॉल के डंडे से पृथ्वी शॉ के दोस्त की कार का शीशा तोड़ दिया. उस दौरान पृथ्वी शॉ कार में ही मौजूद थे. शिकायत में कहा कि पृथ्वी शॉ कार में थे, और हम कोई विवाद नहीं चाहते थे. इसलिए हमने पृथ्वी शॉ को दूसरी कार से भेजा.
https://न्यूज एंकर इशिका शर्मा के हत्यारे गिरफ्तार, लूटपाट के इरादे से की गई हत्या










