আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रेत चोरी न होने संबंधी बयान की पोल खुली, नदी में अचानक बाढ़ से रेत भर रहे दो ट्रैक्टर डूबे

Published on: June 17, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. रेत चोरी के लिए चर्चित जोंक नदी में आज गुरूवार को अचानक पानी आ जाने से करीब आधा दर्जन भर ट्रैक्टर नदी में ही डूब गई. ट्रैक्टर डूबने से इनके मजदूरों ने किसी तरह बाहर निकल कर अपनी जान बचाई. सुबह से नदी में करीब आधा सैकड़ा ट्रैक्टर रेत भरने के लिए पहुंचे थे. इनमे से करीब 40-50 ट्रैक्टरों के द्वारा रेत निकाली जा चुकी थी पर अचानक ही नदी में पानी बढ़ गया और दो ट्रैक्टर नदी में अचानक बढ़े उस पानी में डूबे नजर आए. ज्ञात हो कि जोंक नदी जिले के पिथौरा विकासखण्ड के सांकरा से होकर गुजरती है.

http://शव को दुलारते हुए कह रही थी मां- ‘उठ जा मेरे बच्चे’, और चलने लगीं मासूम की सांसें

यहां वर्ष भर चौबीसों घण्टे रेत का उत्खनन होता रहता है. विगत दिनों अवैध रेत भंडारण की एक खबर पर खनिज विभाग ने भंडारण स्थल पर तो कार्रवाई की थी. जिसके प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने भी पुष्टि की थी पर यह कार्रवाई जिला खनिज कार्यालत तक नहीं पहुंच पाई थी. पर आज की प्राकृतिक घटना ने रेत माफिया के साथ खनिज विभाग की मिलीभगत की भी पोल खोल दी है. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार आज गुरुवार की सुबह नदी में बहुत कम पानी था जिसके चलते ट्रैक्टर रेत भरने के लिए पहुंचे थे और सुबह 10 बजे के पहले लगभग 40-50 ट्रैक्टर रेत निकाल चुके थे.

http://गाजियाबाद वीडियो मामला : स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ शिकायत दर्ज

लेकिन जैसे ही दिन के 10 बजे सांकरा के पास बहने वाली जोक नदी में अचानक बाढ़ आ गई. जिससे नदी में रेत भर रहे दो ट्रैक्टर पानी में डूब गए. वही रेत भरने वाले लोगों ने भागकर अपनी अपनी जान बचाई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभी समाचार लिखे जाने तक नदी में लगभग 5 फुट पानी नजर आ रहा है. बहरहाल, अब खनिज विभाग की रेत चोरी नहीं होने संबंधी बयान की पोल भी खुल गई. खनिज अधिकारी ने अभी 15 अक्टूबर तक रेत उत्खनन ने रोक की बात भी कही थी बावजूद रेत का काला खेल अब भी जारी है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now