नई दिल्ली. एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था और उसके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रहीं थी. इस दौरान मां चीख-चीखकर दुलारते हुए अपने बेटे को उठ जाने के लिए पुकार रही थी. चमत्कार की बात है कि बच्चे की अचानक सांसें चलने लगीं. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब वह पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर वापस आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना 26 मई की है. दरअसल, हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले हितेश और जानवी के 6 साल के बेटे कुनाल की इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में टाइफाइड से मौत हो गई थी.
http://कांग्रेस नेत्री ने लगाया रेत माफियाओं से विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप
बाद माता-पिता बच्चे का शव लेकर अपने घर लौटे. एक तरफ बच्चे के अंतिम संस्कार की तैयारियां हो रहीं थी, वहीं दूसरी तरफ बच्चे की मां और अन्य परिजन शोक मना रहे थे. इसी दौरान कुनाल की मां जानवी रोते हुए बच्चे के शव को बार-बार हिलाकर दुलारते हुए कह रही थी कि ‘उठ जा मेरे बच्चे’. अब इसे मां की ममता की ताकत कहेंगे या भगवान का चमत्कार बच्चे की सांसें चलने लगीं. आनन-फानन में घर के अन्य लोगों को इसकी सूचना दी गई. जिस पर बच्चे के पिता हितेश ने तुरंत बच्चे को मुंह से सांस देना शुरू कर दिया.
http://गाजियाबाद वीडियो मामला : स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ शिकायत दर्ज
वहीं एक पड़ोसी युवक ने बच्चे की छाती को दबाना शुरू कर दिया. हितेश जब बच्चे को सांसें दे रहे थे तभी उसने उनका होंठ काट लिया. इसके बाद तुरंत ही बच्चे को रोहतक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां करीब 20 दिन भर्ती रहने के बाद अब कुनाल पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर लौट आया है. वहीं बच्चे के सही सलामत घर लौट आने से उसके मां-बाप और अन्य परिजन बेहद खुश हैं.
2021 Jaguar F-Pace भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/2XSpbPT9Qu
— Cg Janadesh (@CJanadesh) June 17, 2021









