আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy S22 सीरीज भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत

Published on: February 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. Samsung Galaxy S22 सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है. इस सीरीज के तहत Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए गए हैं. सैमसंग Galaxy S22 के 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 72,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 76,999 रुपए है. सैमसंग Galaxy S22+ के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 84,999 रुपए और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 88,999 रुपए है. सैमसंग Galaxy S22 Ultra के 112 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपए और 12 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,18,999 रुपए है.

https://शिवांगी-मोहसिन का गाना ‘तेरी अदा’ रिलीज, केमिस्ट्री ने फिर जीता दिल

Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22+ के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22+ में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा दिया गया है. इसके साथ 12MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और एक 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है. फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10MP का कैमरा दिया गया है. दोनों ही स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट दिया गया है. सैमसंग Galaxy S22 और Galaxy S22+ में Ultrasonic फिंगरप्रिंट सेंसर और 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया गया है. सैमसंग Galaxy S22 में 6.1-इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है जबकि S22 Plus 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है. एस22 में 3700mAh की बैटरी जबकि S22+ में 4500mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गई है. ये स्मार्टफोन्स 15W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं. इसमें Android 12 बेस्ड One UI 4.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स दिया गया है.

https://Kia Carens भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy S22 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन S22 सीरीज का टॉप-एंड मॉडल है. इसमें भी Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है. इस फोन में 6.8-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ दिया गया है. इसमें S-Pen के लिए डेडिकेटेड पॉकेट भी दिया गया है और ये ज्यादा पावरफुल कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 108-मेगापिक्सल का वाइड कैमरा दिया गया है. इसके साथ 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10-मेगापिक्सल के दो टेलीफोटो लेंस दिए गए हैं. फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 40-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now