नई दिल्ली. शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का गाना ‘तेरी अदा’ VYRL Originals के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस रोमांटिक सॉन्ग के सिंगर मोहित चौहान हैं. वहीं गाने के राइटर कुणाल वर्मा हैं और इसके कंपोजर कौशिक-गुड्डू हैं. गाने की शूटिंग चंडीगढ़ जैसे खूबसूरत शहर में हुई है. शिवांगी और मोहसिन पर फिल्माया गया ये गाना एक रोमांटिक सॉन्ग है, जिसे मोहित चौहान की आवाज में सुनना किसे बड़े सुख से कम नहीं है. इस गाने में भी शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की केमिस्ट्री देखने लायक है.
https://Kia Carens भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
तेरी अदा के रिलाज के दौरान शिवांगी जोशी ने गाने को लेकर अपनी फीलिंग्स बयां करते हुए कहा कि मोहित चौहान के गाने हमेशा ही उनके दिल को छूते आए हैं. इसलिए उनके म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनना शिवांगी के लिये सम्मान की बात है. वहीं मोहिसन खान का कहना है कि शिवांगी के साथ काम करना दिलचस्प होता है. मोहित चौहान और कौशिक-गुड्डू के म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनकर उन्हें काफी खुशी हो रही है. सिंगर मोहित चौहान का कहना है कि कौशिक-गुड्डू के साथ काम करने हमेशा ही मजेदार रहा है. हालांकि, ये VYRL Originals के साथ उनका पहला एक्सपीरियंस रहा, जो काफी अच्छा था.
https://अब बाइक पर बैठे बच्चों को भी लगाना होगा हेलमेट, जानिए क्या हैं नए नियम










