नई दिल्ली. Samsung Galaxy S10 Lite को CES 2020 के कुछ दिन पहले ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. सैमसंग ने अभी तक इस फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 7-10 जनवरी के बीच लास वेगास में होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो CES 2020 में कंपनी कीमत की जानकारी देगी. गैलेक्सी एस10 लाइट दो वेरियंट में मिलेगा जिनमें 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं. यह फोन प्रिज्म व्हाइट, प्रिज्म ब्लैक और प्रिज्म ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा. इस फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड है.
http://Vivo S1 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशंस
देखने में यह फोन काफी हद तक गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह ही है. इस फोन में 7 नैनोमीटर का प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज है. प्रोसेसर के मॉडल और कंपनी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी मौजूद नहीं है. सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा है जिनमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.0 है. इसके साथ शानदार वीडियोग्राफी के लिए सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा. वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. इस फोन में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा. वहीं सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक भी मिलेगा.










