नई दिल्ली. Vivo S1 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपए रखी गई है. ये कीमत सिंगल 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है. ये फोन मिस्टिक ब्लैक, जैजी ब्लू और ड्रिमी वाइट कलर ऑप्शन में ग्राहकों को मिलेगा. इसकी बिक्री कल यानी 4 जनवरी से सारे प्रमुख ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स से होगी. वीवो S1 Pro के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ICICI बैंक कार्ड होल्डर्स को 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा और यहां कंपनी वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी ग्राहकों को दे रही है. ये ऑफर्स ऑफलाइन ग्राहकों को मिलेंगे. वहीं ऑनलाइन ऑफर्स की बात करें तो यहां ग्राहकों को 31 जनवरी तक वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा. इसके साथ ही 31 जनवरी तक जियो की ओर से 12,000 रुपये के बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे.
http://किसानों के लिए राज्य स्तरीय हेल्प लाइन नंबर शुरू, शिकायत और सुझाव करा सकते हैं दर्ज
इसके अलावा ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड EMI परचेज पर 10 प्रतिशत ICICI बैंक कैशबैक और 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया जा रहा है. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड Funtouch OS 9.2 पर चलता है और इसमें 19.5:9 रेश्यो के साथ 6.38-इंच फुल-HD+ (1080×2340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 8GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मौजूद है. इस स्मार्टफोन के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है, वहीं सेकेंडरी कैमरा 8MP का है. साथ ही यहां 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर भी मौजूद है. इस स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) का सपोर्ट भी दिया गया है. वीवो S1 Pro का सेल्फी कैमरा 32MP का है. कनेक्टिविटी के लिए यहां 4G VoLTE, Wi-Fi (डुअल-बैंड), ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट मौजूद है. साथ ही यहां सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. इसकी बैटरी 4,500mAh की है और यहां 18W डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है.
http://खरीदी केन्द्र में अव्यवस्था, समिति प्रबंधक सहित संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश










