আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy M31s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: July 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy M31s को भारत में लॉन्च कर दिया है. सैमसंग गैलेक्सी M31s के 6GB रैम+128GB इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपए है, जबकि 8GB रैम+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपए है. फोन की इंटरनल मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाई जा सकती है. फोन की बिक्री Amazon India और Samsung.com पर 6 अगस्त से शुरू होगी. फोन में ट्रिपल कार्ड स्लॉट दिया गया है. सैमसंग का यह फोन मिराज ब्लैक और मिराज ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है. गैलेक्सी M31s में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा 5 मेगापिक्सल मैक्रो और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर हैं.

http://एक्टर आशुतोष भाकरे ने की खुदकुशी, कुछ दिनों से थे डिप्रेशन के शिकार

सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी डिस्प्ले दी गई है. इसके अलावा इसमें सैमसंग का एक्सिनॉज 9611 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्टज है. फोन में सेंट्रली अलाइंड पंच-होल दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरे को फिट किया गया है. डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में USB Type C का सपोर्ट है. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसके अलावा फेस अनलॉक का भी सपोर्ट है जो फ्रंट कैमरा बेस्ड है. सैमसंग के इस नए फोन में 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन के साथ बॉक्स में 25W का फास्ट चार्जर भी मिलेगा. ये फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.

http://उग्रवादियों का असम राइफल्स के जवानों पर हमला, 3 शहीद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now