আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्टर आशुतोष भाकरे ने की खुदकुशी, कुछ दिनों से थे डिप्रेशन के शिकार

Published on: July 30, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे (32) ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. अभी तक उनके आत्महत्या करने की वजह का पता नहीं चला है. मराठी फिल्म इंडस्ट्री में आशुतोष के निधन से शोक की लहर है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर जब भाकरे के माता-पिता गणेश नगर इलाके के फ्लैट में आए, तो उन्होंने अभिनेता का शव फंदे से लटका पाया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पिछले दिनों से कथित रूप से डिप्रेशन में थे.

http://उग्रवादियों का असम राइफल्स के जवानों पर हमला, 3 शहीद

पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि आशुतोष फिल्म एंड टीवी एक्ट्रेस मयुरी देशमुख के पति थे. मयुरी और आशुतोष 21 जनवरी 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे. मयूरी को सीरियल ‘खुलता काली खुलेना’ से घर-घर में पहचान मिली. दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है. आशुतोष इंडस्ट्री में काफी चर्चित एक्टर थे. उन्होंने इच्छार थारला पक्का नाम की फिल्म की थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया.

http://सुरक्षा और बचाव के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो लॉकडाउन की स्थिति से नहीं बचा जा सकता : भूपेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now