नई दिल्ली. सैमसंग ने Samsung Galaxy M31 का 8 जीबी रैम वाला नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है. इससे पहले कंपनी ने Galaxy M31 के 6 जीबी रैम वाले वेरिएंट को भारतीय बाजार में उतारा था. सैमसंग Galaxy M31 के इस नए 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 19,999 रुपए रखी गई है. इस फोन को आधिकारिक तौर पर सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. अभी साफ नहीं है कि इसकी बिक्री कब से शुरू होगी. इस स्मार्टफोन को ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 8380 नए केस, 193 की मौत
ये स्मार्टफोन 6.4-इंच FHD+ AMOLED इनफिनिटी U डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें Exynos 9611 प्रोसेसर मिलता है. इसकी 128GB तक इंटरनल मेमोरी को कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है. ये एंड्रॉयड 10 बेस्ड One UI 2.0 पर चलता है. सैमसंग Galaxy M31 के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 64MP का है. इसके अलावा यहां 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 5MP डेप्थ कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा भी दिया गया है. फ्रंट में यहां सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मौजूद है. फिंगरप्रिंट सेंसर यहां रियर में मौजूद है. इसकी बैटरी 6,000mAh की है और यहां 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- देश अब खुल गया है, हमें और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत










