नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 8380 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 193 लोगों की मौत हो गई है. कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 182143 हो गई है. इनमें से 86983 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं, जबकि 89995 एक्टिव मामले हैं. अब तक देश में 5164 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई है. देश में कोरोना का रिकवरी रेट 47.8 फीसदी है. कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है.
http://मन की बात में पीएम मोदी बोले- देश अब खुल गया है, हमें और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
महाराष्ट्र में एक दिन में 2,940 नए मामले सामने आए हैं जबकि 99 लोगों की मौत हुई है. नए मरीज आने के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 65,168 तक पहुंच गई है. देश में कोविड-19 से मौत के अब तक आए कुल 5164 मामलों में सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र में आए हैं जिनकी संख्या 2,197 है, इसके बाद गुजरात में 1007, मध्य प्रदेश में 343, दिल्ली में 416, पश्चिम बंगाल में 309, उत्तर प्रदेश में 201, राजस्थान में 193, तमिलनाडु में 160, तेलंगाना में 77 और आंध्र प्रदेश में 60 मामले आए हैं. कर्नाटक में अब तक 48 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है, वहीं पंजाब में 44, जम्मू कश्मीर में 28 मौत हो चुकी है.
http://तीन चरणों में अनलॉक होगा देश, जानिए किस फेज में क्या खुलेगा
Highest spike of 8,380 new #COVID19 cases in the last 24 hours in India, 193 deaths reported. Total number of cases in the country now at 1,82,143 including 89995 active cases, 86984 cured/discharged/migrated and 5164 deaths: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/CfNY1DVBtC
— ANI (@ANI) May 31, 2020









