আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Samsung Galaxy A71 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: February 22, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A71 लॉन्च कर दिया है. सैमसंग Galaxy A71 को प्रिज्म क्रश सिल्वर, ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इसकी बिक्री 24 फरवरी से ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स सहित सैमसंग ओपरा हाउस, सैमसंग ई शॉप और ई-कॉमर्स वेबसाइट से होगी. सैमसंग Galaxy A71 को एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसमें 8GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. इस स्मार्टफोन की कीमत 29,999 रुपए है. इसमें 6.7 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है. ये सुपर AMOLED है और कंपनी ने यहां Infinity O पैनल यूज किया है. यानी इस स्मार्टफोन में आपको पंचहोल डिस्प्ले मिलेगी. इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 730 प्रोसेसर दिया गया है और ये Android 10 बेस्ड सैमसंग के कस्टम यूजर इंटरफेस पर काम करता है.

http://हॉरर किलिंग : लव मैरिज करने से खफा परिजनों ने कर दी बेटी की हत्या

इस स्मार्टफोन में 8GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. माइक्रो एसडी के जरिए इसे आप 512GB तक एक्स्पैंड कर सकते हैं. सैमसंग Galaxy A71 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है. एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है. इसमें सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा Super Steady Video और UHD रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. फ्रंट कैमरे से आप स्लोमो सेल्फी ले सकते हैं. इस स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है और इसके साथ 25W सुपर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है. इस स्मार्टफोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है.

http://IndvsNZ : दूसरे दिन स्टंप्स तक न्यूजीलैंड 216/5, 51 रनों की बढ़त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now