আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्रियों की बिक्री, किराना और फल की कीमतें अनियंत्रित

Published on: April 30, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. क्षेत्र एवं नगर में लॉकडाउन के कारण अब व्यवसायी एक्सपायरी खाद्य सामग्री भी धड़ल्ले से बेच रहे हैं. वहीं किराना सामान एवं फल की कीमतें भी अनियंत्रित हो गई हैं. यह सब देखते हुए भी संबंधित विभाग का मौन धारण करना अनेक संदेहों को जन्म दे रहा है. नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पैक्ड खाद्य पदार्थ एक्सपायरी होने के बाद भी आसानी से बेचकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री, बिस्कुट, पैकेट बंद नमकीन के साथ ही तमाम प्रकार एक्सपायरी डेट की सामग्री खुलेआम बिक रही हैं. कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि लॉकडाउन में अगर आप किसी किराना दुकान, फ़ूड स्टोर और होटल पर खाद्य सामग्री लेने गए हैं तो उसकी जांच अवश्य कर लें.

http://मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

नगर में अनेक दुकानदार एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बेच रहे हैं. दुकानदारों को खुद एक्सपायरी डेट का सामान दुकान से हटा देना चाहिए पर मुनाफा के लालच के चलते वे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. इसके अलावा नगर में प्रशासन द्वारा आलू बिक्री का घोषित मूल्य 20 रुपए के स्थान पर 25 रुपए प्रतिकिलो विक्रय किया जा रहा है. इसी तरह अन्य खाद्य सामग्री का मूल्य भी अब सामान की उपलब्धता के अनुसार बढ़ रहा है. इसके अलावा अभी संक्रमण के दौरान महत्वपूर्ण फलों के भाव भी आसमान छूने लगे हैं. अंगूर 150 रुपए एवं संतरा, सेव 200 रुपए प्रतिकिलो बेचा जा रहा है. नीबू की कीमत भी संक्रमण में ज्यादा बिक्री को देखते हुए अब तक की सर्वोच्च दर 10 रुपए प्रति नग की दर पर बेचा जा रहा है.

http://Harley Davidson की ये दमदार बाइक भारत में लॉन्च, पावर और फीचर्स में SUV भी फेल

आवश्यक वस्तुओं के अनियंत्रित भाव बढ़ा देने से अब ये सामान आम लोगों की पहुंच से दूर हो रहा है. पूर्व से लॉकडाउन के बीच अपनी शून्य कमाई और अपने स्वास्थ्य हेतु अपनी थोड़ी बहुत जमा पूंजी भी लोग जमाखोरों के पास लुटा रहे हैं. जिससे आने वाला समय मध्यम परिवारों के लिए भारी चुनौती भरा होगा. बहरहाल, किराना एवं अन्य दुकानों पर एक्सपायरी डेट की सामग्री मिलने, खाद्य एवं आवश्यक सामग्री के अनियंत्रित मूल्य से खाद्य विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now