আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Published on: April 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना को शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया. रोहित सरदाना कोरोना संक्रमण से भी जूझ रहे थे. रोहित फिलहाल आज तक न्यूज चैनल में कार्यरत थे. इससे पहले वह लंबे समय तक जी न्यूज का हिस्सा थे. जी न्यूज के एडिटर इन चीफ सुधीर चौधरी ने रोहित सरदाना के निधन की जानकरी ट्वीट कर दी. सुधीर चौधरी ने ट्वीट में लिखा- अब से थोड़ी पहले @capt_ivane का फ़ोन आया. उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ कांपने लगे. हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी.

http://Harley Davidson की ये दमदार बाइक भारत में लॉन्च, पावर और फीचर्स में SUV भी फेल

ये वाइरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी. इसके लिए मैं तैयार नहीं था.ये भगवान की नाइंसाफ़ी है.. ॐ शान्ति. वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सारदेसाई ने भी ट्वीट कर रोहित सरदाना के निधन की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया- मशहूर टीवी एंकर रोहित सरदाना का निधन हो गया. उन्हें आज सुबह हार्ट अटैक आया था. उनके परिवार के प्रति संवेदनाए. बता दें कि लंबे समय से टीवी मीडिया का चेहरा रहे रोहित सरदाना इन दिनों ‘आज तक’ न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था.

http://रुबीना दिलैक ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now