আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फोन पर कहा- 5 मिनट में आता हूं घर, सुबह मिली लाश

Published on: January 7, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गौड़ चौक से पहले क्रिकेट ग्राउंड के पास मंगलवार सुबह एक शव मिला. शव की पहचान गौर सिटी में रहने वाले गौरव चंदेल के रूप में हुई है. चंदेल के घर वालों का आरोप है कि गौरव की हत्या की गई है. परिवार ने सोमवार देर रात उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सुबह उसकी लाश मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है. बीती रात अपने गुरुग्राम ऑफिस से वे खुद की गाड़ी से गौर सिटी के लिए निकले. उन्होंने 1 महीने पहले ही kia seltos गाड़ी ली थी. पृथला चौक के पास उन्होंने अपने घर वालों से बात की और कहा कि 5 मिनट में घर पहुंच रहे हैं.

http://नसबंदी कराने गई महिला का डॉक्टर ने मुक्का मारकर तोड़ दिया दांत

लेकिन 30-40 मिनट तक गौरव चंदेल घर नहीं पहुंचे. उनकी पत्नी ने एक बार फोन भी किया लेकिन फोन नहीं उठाया. परेशान लोगों ने बाद में बिसरख थाने में गुमशुदगी की अर्जी लिखाई. गौरव के घर वालों का आरोप है कि पुलिस ने कोई त्वरित कार्रवाई नहीं की और थाने में बताया गया कि सुबह 10 बजे के बाद ही फोन डिटेल से कुछ पता चल पाएगा. मंगलवार तड़के गौरव का शव मिला. उनकी एक महीने पहले ही खरीदी गई कार, मोबाइल फोन और लैपटॉप बैग गायब था. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है.

http://थानों में रिपोर्ट नहीं लिखने पर सीधे डीजीपी से कर सकते हैं शिकायत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now