আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

साहू समाज ने कोविड सेंटर के लिए प्रदाय किया सेनेटाइजर शावर मशीन और ऑक्सीजन सिलेंडर

Published on: April 22, 2021
---Advertisement---

बागबाहरा. दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर साहू समाज बागबाहरा द्वारा कोविड केयर सेंटर बागबाहरा को सेनेटाइजर शावर मशीन एवं ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदाय किया. तहसील साहू संघ के अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष भेखलाल साहू ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बागबाहरा क्षेत्र में भी कोविड केयर सेन्टर विगत 17 अप्रैल को प्रारंभ किया गया. इसी दिन से ही साहू समाज बागबाहरा में कोविड सेंटर को यथा संभव सहयोग हेतु बागबाहरा अंतर्गत सामाजिक संगठन एवं सामाजिकजनों से सहयोग लेना प्रारंभ किया और 21 अप्रैल तक 2 लाख रुपए का सहयोग राशि एकत्रित कर ली. समाज प्रमुखों में यह सहमति बनी है कि कोविड केयर सेन्टर को जब भी आवश्यक सामग्री की जरूरत पड़ेगी कोविड सेन्टर प्रभारी, स्वास्थ्य विभाग एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी से संपर्क कर समय- समय पर आवश्यकता अनुसार सामग्री प्रदान किया जाएगा.

http://Bajaj Pulsar NS 125 भारत में लॉन्च, शानदार फीचर्स के साथ इतनी है कीमत

इसी क्रम में बुधवार को सेनेटाइजर शावर मशीन एवं ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदाय किया गया और कोविड केयर सेन्टर बागबाहरा में लगने वाली ऑक्सीजन में जो रिफिलिंग का खर्च आवश्यकतानुसार साहू समाज द्वारा वहन किया जाएगा. इस बात पर भी सहमति बनी कि आने वाले समय में स्थिति ऐसे ही रही तो और भी जन सहयोग हेतु सामाजिकजनों से पुनः सहयोग की अपील की जाएगी. श्री साहू ने कहा कि साहू समाज एक संगठित समाज है और आवश्यकता पड़ने पर सभी क्षेत्रों में सेवा कार्य के लिए अपना सहयोग देते हुए अग्रणी रहा है. पिछले वर्ष जब कोरोना अपना पैर पसार रहा था और लॉकडाउन के समय प्रवासी श्रमिक घर वापसी कर रहे थे तब भी साहू समाज ने उनके लिए भोजन की व्यवस्था की थी. क्वारंटाइन सेंटरों में भी राहत सामग्री का वितरण किया था.

http://सपना चौधरी का नया गाना ‘घुंघरू’ रिलीज के साथ ही वायरल

साथ ही इस महामारी के बचाव हेतु प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री राहत कोष में भी अपना सहयोग दिया था. साहू समाज आगे भी इस प्रकार का सहायोग करता रहेगा. श्री साहू ने सभी परिक्षेत्र एवं स्वाजातियों का सहयोग के लिए आभार जताया है. इस दौरान एसडीएम श्री जायसवाल, तहसीलदार श्री मेहता, स्वास्थ्य विभाग से श्री चौधरी, डॉ रवेंद्र साहू, कामोद साहू उपस्थित रहे. समाजजनों में जिलाध्यक्ष धरम साहू, तहसील अध्यक्ष भेखलाल साहू, तुलाराम साहू, देवेश साहू, डॉ लक्ष्मण साहू, प्रेम साहू, मिलन साहू, रामू साहू, मेघू साहू, भाविक सार्वा उपस्थित थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now