नई दिल्ली. हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी नया गाना घुंघरू रिलीज हो गया है. गाने ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और खूब वायरल हो रहा है. गाने में सपना का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. यूं तो सपना बेहद खूबसूरत हैं ही लेकिन, इस गाने में उन्होंने जो देसी अंदाज अपनाया है उसने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. गाने में सपना के साथ विवेक राघव हैं. इस गाने को अपनी आवाज हरियाणवी सिंगर यूके हरियाणवी ने दी है.
http://18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगेगा नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन : सीएम भूपेश
गाने के लिरिक्स आमीन बारूदी द्वारा लिखे गए हैं. गाना सोमवार को रिलीज किया गया है. जिस पर महज दो दिन में लाखों व्यूज हो चुके हैं. कुछ दिन पहले ही सपना का नया गाना शीशा देखूंगी जरूर भी रिलीज हुआ था. इस गाने में भी सपना बहुत अच्छी लग रही थी. इस गाने में सपना एकदम नई नवेली दुल्हन लग रही हैं. वैसे सपना का कोई भी गाना हो वो रिलीज के साथ ही लोगों को बीच छा जाता है. देखिए गाना-
http://108 मेगापिक्सल कैमरे और 6000mAh बैटरी के साथ Moto G60 लॉन्च, जानें कीमत










