আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बर्खास्त आईबी अधिकारी साढ़े 6 लाख के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार

Published on: January 13, 2020
---Advertisement---

बिलासपुर. तारबहार थाना पुलिस ने कथित बर्खास्त आईबी अधिकारी को 500-1000 के साढ़े 6 लाख के पुराने नोटों के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी शनिवार रात गश्त के लिए निकली थी. इसी दौरान सूचना मिली कि मैग्नेटो मॉल की चौथी मंजिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम संतोष बंजारे (36) निवासी पत्रकार कॉलोनी सिविल लाइन बताया. संतोष बंजारे के हाथ में एक लाल रंग का ट्रैवल बैग भी था. पुलिस ने जब संतोष के बैग की तलाशी ली तो उसमें 500 व हजार रुपए के पुराने नोटों की गड्डी रखी हुई थीं.

http://अंडे की सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, सुबह कुएं में मिली दोनों की लाश

पूछताछ में संतोष ने बताया कि वह आईबी से बर्खास्त अधिकारी है और एक कार्रवाई के दौरान यह रुपए जब्त किए थे. जब्त रुपए को जब वह आयकर विभाग में जमा करने पहुंचा तो अधिकारियों ने रुपए लेने मना कर दिया. इसलिए वह इन रुपए को लेकर घूम रहा है. पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 102 के तहत पुराने नोटों को जब्त कर लिया है साथ ही इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है. बता दें कि पूर्व में सिविल लाइंस पुलिस ने संतोष बंजारे को पिस्टल तानने के एक मामले में गिरफ्तार किया था.

http://बीच रास्ते में बारात छोड़ प्रेमिका के साथ भाग गया दूल्हा, दूसरे युवक ने थामा दुल्हन का हाथ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now