नई दिल्ली. राजस्थान में जारी सियासी खींचतान के बीच सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. इसके अलावा, उनके समर्थक मंत्री विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा से मंत्री पद छीन लिया है. सचिन की जगह गोविंद सिंह डोटासरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उधर, गणेश गोगरा विधायक को प्रांत युवा कांग्रेस का और हेम सिंह शेखावत को प्रदेश सेवा दल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक षड्यंत्र के तहत राजस्थान की आठ करोड़ जनता के सम्मान को चुनौती दी है.
http://WHO ने दी चेतावनी- अभी बद से बदतर होगा कोरोना
भाजपा ने कांग्रेस सरकार को अस्थिर कर गिराने की साजिश की. भाजपा धनबल और सत्ताबल से कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. सचिन पायलट भ्रमित होकर भाजपा के जाल में फंस गए और कांग्रेस सरकार को गिराने में लग गए. पिछले 72 घंटे से कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट और अन्य नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की. कांग्रेस की तरफ से लगातार पायलट को मनाने की कोशिशें की गईं लेकिन उन्होंने हर बात को नकारा. सुरजेवाला ने तीखे अंदाज में ये भी याद दिलाया कि सचिन पायलट को कम उम्र में ही पार्टी ने बहुत कुछ दिया है.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 28498 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 9 लाख के पार









