আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

क्रीमिया ब्रिज पर हमले से बौखलाए रूस ने यूक्रेन पर दागीं 75 मिसाइलें, 12 की मौत

Published on: October 10, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. रूस ने क्रीमिया पुल विस्‍फोट का बदला लेते हुए सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत अलग-अलग शहरों में मिसाइल से कई हमले किए. इन हमलों में अभी तक करीब 12 लोगों की मौत और 24 के घायल होने की खबर है. कीव के मेयर विताली क्लित्चेको ने कीव के शेवचेंको में विस्फोट होने की पुष्टि की थी. बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भी मीडिया से कहा कि आज देश भर में कई हमले हुए हैं और इन हमलों में कई लोग मारे गए हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. बता दें कि कीव में पिछले कुछ दिनों से शांति थी. बताया जा रहा है कि रूस ने 75 मिसाइलें यूक्रेन पर दागी हैं.

https://SBI दे रहा सस्ती दरों पर होम लोन, जानिए कब तक है ऑफर

बता दें कि शनिवार को रूस और क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर एक ट्रक में रखे विस्फोटकों में आग लग गई थी जिससे बड़ा धमाका हुआ था. इस विस्फोट से पुल का आधा हिस्सा समुद्र में गिर गया था. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्रीमिया पुल विस्फोट के लिए यूक्रेन की गुप्त सेवाओं को जिम्मेदार ठहराया था और इसे ‘आतंकवादी कृत्य’ बताते हुए इसकी निंदा की थी. उन्होंने कहा था कि इस हमले का मकसद, महत्वपूर्ण रूसी नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट करना था. हालांकि यूक्रेन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली थी, लेकिन माना जा रहा था कि पुतिन इस हमले का बदला जरूर लेंगे.

https://VIDEO : शिल्पा शेट्टी ने बताई ‘पति’ और ‘ससुराल’ की समस्या, नहीं रुकेगी हंसी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now