नई दिल्ली. यूक्रेन पर हमले के लिए रूस को संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से निलंबित करने के संबंध में अमेरिका द्वारा प्रस्तावित कदम पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में गुरुवार को वोटिंग हुई. इस वोटिंग में फैसला रूस के पक्ष में नहीं आया और उसे बाहर कर दिया गया. अमेरिका सहित तमाम NATO देशों ने UNGA की वोटिंग में हिस्सा लिया. रूस पर यूक्रेन के बूचा शहर में भी नरसंहार के आरोप लगे थे. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कहा कि बूचा में युद्ध अपराध हुआ है.
https://फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी की शिकायत पर स्टाफ नर्स बर्खास्त
UNHRC की इस वोटिंग में रूस को बाहर करने के पक्ष में 93 वोट डाले गए तो वहीं 24 वोट रूस को रखने के समर्थन में थे. इस दौरान 58 देश ऐसे भी रहे जिन्होंने वोटिंग में हिस्सा ही नहीं लिया. इन 58 देशों में भारत भी शामिल है. इस बीच बूचा नरसंहार का मुद्दा भी काफी गर्म रहा. रूस के खिलाफ यह प्रस्ताव अमेरिका ने रखा था. इस वोटिंग के बीच दुनिया की निगाहें भारत की ओर टिकी थीं क्योंकि सभी देश यह देखना चाहते थे कि भारत रूस का साथ देगा या नहीं. हालांकि इस मामले में भारत ने कोई पक्ष नहीं चुना और वोटिंग में हिस्सा ही नहीं लिया.
https://सोनाक्षी सिन्हा ने दिखाया अपना जलपरी अवतार, देखिए तस्वीरें









