আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पटवारी का स्थानांतरण रुकवाने ग्रामीण लामबंद, संसदीय सचिव से लगाई गुहार

Published on: September 18, 2022
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम पंचायत बिरकोनी के हल्का नंबर-33 के पटवारी का स्थानांतरण रुकवाने के लिए ग्रामीण लामबंद हो गए हैं. स्थानांतरण रुकवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ससंदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू व सरपंच ताम्रध्वज निषाद के नेतृत्व में ग्रामीण लोकनाथ, भगेला निषाद, मनहरण निषाद, तोषणलाल साहू, संतोष कुमार, उमेंदराम, हेमंत कुमार, मिलापराम, तुकादास, उमेश कुमार आदि संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की.

https://‘विक्रम वेधा’ का गाना ‘अल्कोहलिया’ रिलीज, दिखा ऋतिक का शानदार डांस

ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी हलका नंबर 33 बिरकोनी में राजकुमार पवार पदस्थ है. जिनका स्थानांतरण पटवारी हल्का नंबर-7 कलमीदादर बागबाहरा कर दिया गया है. जबकि पटवारी राजकुमार पवार की कार्यशैली ग्रामीणों के बीच में बेहतर है. शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ ही राजस्व प्रकरणों के लिए ग्रामीणों का कामकाज बेहतर हो रहा है. उन्होंने पटवारी हल्का नंबर 33 बिरकोनी में राजकुमार पवार का स्थानांतरण रुकवाने की मांग की है. जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित पहल करने का आश्वासन दिया है.

https://यूट्यूबर को मारी गोली, नक्सलियों के खिलाफ अपलोड किए थे 19 वीडियो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now