আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रुपकुमारी चौधरी महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष, प्रदीप चंद्राकर महामंत्री

Published on: November 18, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. जिला भाजपा कार्यालय महासमुंद में आज निर्वाचन अधिकारी के रुप में पंहुचे श्याम बैस एवं नीलू शर्मा ने जिलाध्यक्ष के लिए रुपकुमारी चौधरी और जिला महामंत्री के पद पर प्रदीप चंद्राकर के नाम की घोषणा की. बताते हैं कि जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व संसदीय सचिव रुपकुमारी चौधरी, जिला महामंत्री प्रेमशंकर पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तरसिंग नायक, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर एवं जिला महामंत्री ऐतराम साहू, राकेश चंद्राकर के नामों की चर्चा थी. जिला भाजपा कार्यालय में आज सुबह से गहमागहमी का माहौल था. दोपहर करीब 1 बजे पर्यवेक्षकों के पहुंचने के बाद कार्यालय के एक कमरे में जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक शुरू हुई. बाद अपरान्ह करीब साढ़े 3 बजे निर्वाचन अधिकारी द्वय ने पदाधिकारियों से मंथन के बाद जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री पद के लिए नामों की घोषणा की.

http://VIDEO : ‘गुड न्यूज’ का ठहाकेदार ट्रेलर रिलीज, कंफ्यूजन के बीच कॉमेडी की डोज

हज के लिए अब 5 दिसंबर तक अर्जी

महासमुंद. हज 2020 के आवेदन की तारीख 10 नवंबर से बढ़ाकर 5 दिसंबर कर दी गई है. इस वर्ष हज कमेटी ऑफ इंडिया हज यात्रा के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार कर रही हैं, आवेदकों को वैध पासपोर्ट के साथ कवर हैड की बुक पासबुक, व्हाइट बैकग्राउंड का एक फोटो, ऑनलाइन आवेदन करते वक्त साथ ले जाना होगा. इसके अतिरिक्त आधार नंबर, पैन नंबर ब्लड ग्रुप व आवश्यक जानकारी देना होगी.

http://महापौर के अप्रत्यक्ष चुनाव मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को जारी किया नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now