रायपुर. नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के 5वें मुकाबले में इंग्लैंड लीजेंड्स ने इंडिया लीजेंड्स को 6 रन से हरा दिया. इंडिया लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम इन उसके फैसले को गलत साबित कर दिया. इंग्लैंड की टीम ने चौथे ओवर में ही पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़ दिए. इंग्लैंड के बाकी खिलाड़ी हालांकि कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन कप्तान केविन पीटरसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 37 गेंदों में 75 रन बनाए और टीम के स्कोर को 188 पर ले गए.
http://सोने में मामूली बढ़त, चांदी हुई महंगी, जानिए आज का भाव
इंडिया लीजेंड्स की तरफ से युसूफ पठान ने 3, इरफान पठान और मुनाफ पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 17 रन पर ही उसके तीन विकेट गिर गए. सचिन, सहवाग और कैफ सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. बाद भी टीम के खिलाड़ी आउट होते रहे और एक समय टीम का स्कोर 119/7 हो गया था. लेकिन इसके बाद इरफान पठान (34 गेंदों में नाबाद 61) और मनप्रीत गोनी (16 गेंदों में नाबाद 35 रन) बनाए और टीम को जीत के करीब ले गए, लेकिन मैच नहीं जीता पाए.
http://त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, कल होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक











