नई दिल्ली. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पटना में मामला दर्ज होने के बाद पहली बार रिया चक्रवर्ती सामने आईं. रिया ने सोशल मीडिया पर अपना छोटा सा एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें रोते हुए और हाथ जोड़कर कहा कि- मुझे भगवान और न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है. मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा. यहां तक कि लोग मीडिया में मेरे खिलाफ बकवास कर रहे हैं, मैं उन्हें अपने वकील के जरिए जवाब दूंगी क्योंकि केस कोर्ट में है. सत्यमेव जयते. जीत सत्य की होगी.
http://सुशांत सिंह राजपूत मामले में ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
रिया ने पूरे प्रकरण पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है. सोशल मीडिया पर रिया का ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है. एक्टर की मौत के बाद रिया का ये पहला वीडियो बताया जा रहा है. बता दें कि जब से सुशांत के पिता ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगा FIR दर्ज करवाई है, एक्ट्रेस की मुसीबत काफी बढ़ गई है. लेकिन इस मामले में रिया चक्रवर्ती ने भी एग्रेसिव स्टैंड लेते हुए खुद को ना सिर्फ निर्दोष बताया है बल्कि अपने पर लगे सभी आरोपों को भी बेबुनियाद बता दिया है. ऐसे में अब रिया का ये वीडियो सामने आना इस केस में बड़ा मना जा रहा है.
http://Oppo Reno 4 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#WATCH: Rhea Chakraborty releases video on #SushantSinghRajputDeathCase.
She says, "I've immense faith in God & the judiciary. I believe that I'll get justice…Satyameva Jayate. The truth shall prevail." pic.twitter.com/Fq1pNM5uaP
— ANI (@ANI) July 31, 2020










