আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस

Published on: July 31, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी ने सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है. जांच एजेंसी के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ईडी ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. इससे पहले गुरुवार को ईडी ने पटना पुलिस से FIR की कॉपी मांगी. रिया चक्रवर्ती पर 15 करोड़ की हेराफरी का आरोप है.

http://हितग्राहियों से पैसा लेने की शिकायत, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक निलंबित

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने ये आरोप लगाया है. ईडी के अधिकारी ने बताया कि पूरी जानकारी हासिल करने के बाद हमने केस दर्ज किया है. आने वाले दिनों में रिया और उनके परिवार को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. ईडी के सूत्रों ने बताया है कि उनकी जांच 15 करोड़ रुपए और अन्य आरोपों पर केंद्रित होगी. बिहार पुलिस ने गुरुवार को उस बैंक से विवरण मांगा जहां सुशांत का बैंक खाता था. सुशांत के परिवार ने अपने वकील के माध्यम से यह भी आरोप लगाया है कि रिया सुशांत के पैसे और क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग कर रही थी.

http://कोरोना से अधिक प्रशासनिक दहशत, अत्यावश्यक सामग्रियों की कालाबाजारी भी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now