আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नया घर तलाश रहे ऋषभ पंत, ट्वीट कर फैंस से मांगी मदद

Published on: January 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आजकल नए घर की तलाश कर रहें हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक सीरीज जीत के हीरो रहे पंत ने ट्वीट कर अपने फैंस से नए घर के लिए सुझाव मांगा है. ऋषभ पंत ने बताया कि जब से वे ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतकर घर लौटें हैं, तभी से उनके घर वालों नया घर लेने की जिद शुरू कर दी है. पंत ने ट्वीट कर कहा- जब से ऑस्ट्रेलिया से आया हूं घरवाले पीछे पड़े हैं कि नया घर ले लो अब. गुड़गांव सही रहेगा? और कोई ऑप्शन है तो बताओ.

http://तेंदुआ खाल की तस्करी, 5 आरोपियों को जेल, दो बाइक जब्त

पंत के इस ट्वीट पर उनके फैंस ने भी उनकी मदद करने की कोशिश की है और उनके अलग-अलग जगहों के नाम बताए हैं. इसी में एक रिप्लाई टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का भी आया है. पठान ने मजाकिया अंदाज में पूछा- क्रिकेट ग्राउंड खरीदना कैसा रहेगा? बता दें कि ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच के आखिरी दिन भारत ने ऋषभ पंत की 89 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 328 रनों के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था. भारतीय टीम ने पहली बार गाबा में जीत दर्ज की थी और साथ ही लगातार दूसरी बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी अपने नाम की.

http://चाणक्य नीति : सफल और धनवान बनने के लिए हर व्यक्ति को पता होनी चाहिए ये बातें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now