আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महोत्सव आयोजित कर नवंबर-दिसंबर माह का चावल दिया जाएगा एक साथ

Published on: October 10, 2019
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन द्वारा नवंबर और दिसंबर माह का चावल एक साथ देने का आदेश जारी किया गया है. प्रदेश के सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से नवंबर और दिसंबर 2019 का दो माह का चावल एक साथ नवंबर माह में दिया जाएगा. खाद्य विभाग द्वारा राज्य के सभी उचित मूल्य की दुकानों से दो माह का चावल वितरण के लिए आबंटन एवं भण्डारण करने के आदेश दिए गए हैं. खाद्य विभाग द्वारा सभी राशनकार्डधारियों को दो माह का खाद्यान्न एक साथ वितरण करने के संबंध में जानकारी उचित मूल्य की दुकानों की सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

http://सर्व ब्राह्मण समाज ने बिग बॉस बंद करने उठाई आवाज, की निंदा

जारी आदेश में प्रत्येक उचित मूल्य की दुकानों में चावल महोत्सव का आयोजन कर जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं संबंधित कलेक्टर द्वारा नामांकित प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष राशन वितरण कराने को कहा गया है. खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने बताया कि राशनकार्डधारी उपभोक्ता उचित मूल्य की दुकानों से अपनी सुविधा के अनुसार नवंबर और दिसंबर दो माह का चावल एक साथ अथवा नवंबर माह का चावल नवंबर में एक माह का और दिसंबर माह का चावल दिसंबर में भी ले सकते हैं.

http://कर्मचारियों को दीपावली के पहले मिलेगी 7वें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किश्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now