खरसिया. सर्व ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने बिग बॉस जैसे टीवी शो के माध्यम से समाज में अश्लीलता फैलाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे एक निंदनीय कृत्य बताया है. वहीं ऐसे शो पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. सर्व ब्राह्मण समाज रायपुर की प्रदेश महासचिव एवं संभाग प्रभारी श्रीमती आशा उमेश पाण्डेय, संभाग उपाध्यक्ष राजनारायण द्विवेदी, प्रदेश सचिव शिव मिश्रा, प्रदेश प्रचार सचिव सपना पाण्डेय, डॉ मनीष तिवारी एवं रायगढ़ जिले के संगठन सचिव प्रवीण चतुर्वेदी तथा उपाध्यक्ष विष्णुचन्द्र शर्मा आदि ने कहा कि इन दिनों टीवी पर बिग बॉस सीजन 13 के नाम से एक रियालिटी शो चल रहा है, जिसमें आपत्तिजनक दृश्य प्रसारित कर अश्लीलता फैलाई जा रही है.
http://कर्मचारियों को दीपावली के पहले मिलेगी 7वें वेतनमान के एरियर्स की द्वितीय किश्त
इससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंच रहा है और समाज को एक गलत संदेश देने का घृणित प्रयास किया जा रहा है, जो निश्चित रूप से निंदनीय है. सर्व ब्राह्मण समाज इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है. इस शो का प्रसारण प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. यह शो सामाजिक वातावरण दूषित कर रहा है. वहीं शो के दौरान खुलेआम फूहड़ता एवं अश्लीलता परोसे जाने पर यह परिवार के साथ बैठकर भी नहीं देखा जा सकता. इस स्थिति में इस शो पर तत्काल रोक लगाया जाना अति आवश्यक हो गया है. सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि इस तरह के टीवी शो बंद किए जाएं, ताकि समाज में अश्लीलता का जहर घोलने वालों के मंसूबे पूरे न हो सकें.
http://INDvSA : मयंक अग्रवाल का शतक, पहले दिन भारत का स्कोर 273/3







