আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चोरियों का खुलासा : चार गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवर और औजार बरामद

Published on: November 22, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुई चोरियों के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 1 लाख 11 हजार रुपए कीमती सोने-चांदी के जेवर, चार नग मोबाइल और घटना में प्रयुक्त औजार बरामद की है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आज यहां कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा किया. उन्होने बताया कि जिले में हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने पुराने शातिर नकबजनों पर नजर रखी जा रही थी. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अविनाश गिरी गोस्वामी की गतिविधि संदिग्ध लगी तब पुलिस टीम ने जब उसे पकड़कर पूछताछ की तो हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से न्यायाधीश के यहां और तुमगांव, पटेवा, पिथौरा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की चार घटनाओं का खुलासा हुआ.

http://छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 40 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति, देखिए सूची

अविनाश गिरी गोस्वामी पिता रमेश गिरी गोस्वामी (24) ने अपने साथी राजा सेवैय्या खुर्द निवासी रवि कुमरानी पिता सुरेश कुमरानी (33), रामसागर पारा वार्ड 5 पिथौरा निवासी सुमित प्रजापति पिता रविलाल प्रजापति (21), मनोहर निषाद पिता मनीराम निषाद (22) के साथ तुमगांव के अस्पताल परिसर, झलप के टूरीडीह कॉलोनी पिथौरा रोड एवं महासमुंद के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था. अविनाश गिरी और उनके साथियों को धारा 457, 380 के तहत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 11 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सोने का 2 नग मंगलसूत्र, एक अंगूठी, एक चैन, टॉप 1 जोड़ी, चांदी की पायल 3 जोड़ी, सिक्का एक, एक हाथ घड़ी, चार नग मोबाइल और घटना में प्रयुक्त औजार लोहे की राड और पेचकस बरामद की गई है.

http://VIDEO : दबंग 3 का गाना ‘यू करके’ रिलीज, दिखा सोनाक्षी और सलमान का रोमांस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now