रायपुर. पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के विभिन्न इकाईयों में कार्यरत 40 पुलिस अधिकारियों को कम्पनी कमाण्डर, निरीक्षक, प्लाटून कमाण्डर और सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है. पुलिस मुख्यालय द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार 08 सहायक उप निरीक्षकों (आर्म्स) को उप निरीक्षक(आर्म्स) के पद पर, 21 सहायक प्लाटून कमाण्डरों को प्लाटून कमाण्डर के पद पर, 10 प्लाटून कमाण्डरों(जी.डी.) को कंपनी कमाण्डर(जी.डी.) के पद पर और 01 सहायक उप निरीक्षक(एम.टी.) को उप निरीक्षक(एम.टी.) के पद पर पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना की गई है.
http://VIDEO : दबंग 3 का गाना ‘यू करके’ रिलीज, दिखा सोनाक्षी और सलमान का रोमांस

डिप्टी कलेक्टरों को सौंपे गए विभिन्न दायित्व
धमतरी. कलेक्टर रजत बंसल ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया है. उन्होंने डिप्टी कलेक्टर मनीष मिश्रा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व/अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमतरी के प्रभार के साथ-साथ नजूल अधिकारी धमतरी एवं उप संचालक पंचायत का प्रभारी सौंपा है. साथ ही श्री मिश्रा को सौंपे गए प्रभार शाखाओं में से वित्त एवं नाजरात शाखा को छोड़कर शेष सभी शाखाओं का प्रभार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन को सौंपा गया है. इसी तरह डिप्टी कलेक्टर डी.सी.बंजारे को सौंपे गए प्रभार शाखाओं के साथ-साथ वित एवं नाजरात शाखा का अतिरिक्त प्रभार कलेक्टर ने आगामी आदर्श पर्यन्त अस्थायी रूप से सौंपा है. यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है.
http://सास-ससुर ने पेश की मिसाल, विधवा बहू का कराया विवाह
राज्यपाल ने बेमेतरा में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बेमेतरा जिले के ग्राम मोहभट्टा की दुर्घटना हुए लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.







