रायपुर. छत्तीसगढ़ पंचायत राज्य अधिनियम 1993 के तहत जनपद पंचायत के अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्रों (जनपद पंचायत सदस्य) हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए आरक्षण की कार्रवाई की जानी है. कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन ने इसके लिए अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को प्राधिकृत किया है. धरसींवा और तिल्दा विकासखंड में आरक्षण के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायपुर को प्राधिकृत किया गया है. आरक्षण की यह कार्रवाई 14 नवम्बर को सुबह 11 बजे कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) में की जाएगी. अभनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अभनपुर द्वारा 14 नवम्बर को सुबह 11 बजे उप संचालक कृषि सभा कक्ष रायपुर में आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी. आंरग जनपद क्षेत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आंरग द्वारा आरक्षण की कार्रवाई 14 नवम्बर को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत सभा भवन रायपुर में की जाएगी.
http://धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल कर बघेल अराजकता का नया प्रतीक बन रहे : भाजपा
मुद्रण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित
दुर्ग. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिला दुर्ग में वर्ष 2019-20 में होने वाले नगरीय निकायों (नगरपालिका) के लिए मतपत्रों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है. निविदा फार्म (जिसका मूल्य रुपए 100/- है) कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है. निर्धारित फार्म में भरी निविदाएं कलेक्टर कार्यालय में दिनांक 23 नवम्बर 2019 को अपरान्ह 4 बजे तक प्राप्त की जाएगी और उसी दिन अपरान्ह 4 बजे उपस्थित निविदकारों या उनके प्रधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जाएगी. मुद्रण के लिए कागज कलेक्टर द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा. निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कलेक्टर कार्यालय में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है.
http://एमपी की 50 पेटी शराब के साथ चार गिरफ्तार, पिकअप और कार जब्त







