नई दिल्ली. हरियाणवी सॉन्ग ’52 गज का दामन’ के बाद हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार खूब सूर्खियां बटोर रही हैं. उनका एक और गाना रिलीज होने के बाद यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. रेणुका पंवार के इस गाने का नाम ‘छन छन’ है. इसका म्यूजिक काफी अच्छा है. इस गाने को रेणुका पंवार ने गाया है. इसे लिखा है दक्ष कंबोज खेड़ा ने और संगीत दिया है गुलशन ने. इस गाने को रेणुका पंवार, केय डी और एके जट्टी पर फिल्माय गया है. रेणुका पंवार के इस गाने के रिलीज होते ही इनके फालोअर में तेजी से इजाफा हो रहा है. इस गाने में रेणुका पंवार ने परफार्म भी किया है.
http://2 निरीक्षक, 5 उप निरीक्षक और 7 सहायक उप निरीक्षकों का स्थानांतरण
गाने को दर्शकों द्वारो खूब पसंद किया जा रहा है. साथ ही रेणुका पंवार के फैन फालोइंग भी बढ़ रही है. बता दें कि इससे पहले रेणुका पंवार के कई गाने हिट हो चुके हैं. पिछले दिनों रिलीज हुई ’52 गज का दामन’ के बाद से इनके हर गाने हिट होते जा रहे हैं. रेणुका पंवार इन दिनों खूब धूम मचा रही है. वे अभी तक 52 गज का दामन से लेकर चटक मटक और हरियाणवीं बीट जैसे हिट गाने दे चुकी हैं. रेणुका पंवार चटक मटक सॉन्ग में सपना चौधरी के साथ नजर आईं थी. इसके अलावा ‘डीजे बजाऊंगी’ गाने की सीरिज को भी खूब पसंद किया गया था. देखिए गाना-
http://BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती










