नई दिल्ली. शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक पंडित जसराज का सोमवार को अमेरिका में निधन हो गया. वे 90 साल के थे. उन्होंने अमेरिका के न्यू जर्सी में अंतिम सांस ली. पंडित जसराज के निधन से संगीत जगत शोक में डूब गया है. जसराज के परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने स्थानीय समय के अनुसार सुबह 5.15 बजे अंतिम सांस ली. बता दें कि जसराज भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायकों में से एक थे. जसराज का संबंध मेवाती घराने से रहा.
हरियाणा के हिसार से संबंध रखने वाले पंडित जसराज के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अखिलेश यादव समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है. राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया- संगीत किंवदंती और अद्वितीय शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का निधन ने मुझे दुखी किया है. पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित जसराज ने आठ दशकों से अधिक के करियर को जीवंत करते हुए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनके परिवार, दोस्तों और संगीत के प्रति संवेदना. पीएम मोदी ने ट्वीट कर पंडित जसराज के निधन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि इससे भारतीय सांस्कृतिक जगत में गहरा शून्य उत्पन्न हो गया है.
http://कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट अब मोबाइल पर मैसेज से मिलेगी
The unfortunate demise of Pandit Jasraj Ji leaves a deep void in the Indian cultural sphere. Not only were his renditions outstanding, he also made a mark as an exceptional mentor to several other vocalists. Condolences to his family and admirers worldwide. Om Shanti. pic.twitter.com/6bIgIoTOYB
— Narendra Modi (@narendramodi) August 17, 2020









