আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहत भरी खबर, भारत में कम्युनिटी में नहीं फैल रहा कोरोना वायरस

Published on: March 19, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के द्वारा दावा किया गया है कि भारत में कोरोना वायरस समाज में फैल नहीं रहा है. यानी कि अगर किसी एक व्यक्ति में पॉजिटिव लक्षण पाए गए तो इसका मतलब ये नहीं है कि उसकी वजह से पूरे इलाके में इसका असर फैल जाएगा. आईसीएमआर ने कहा कि अचानक (अनियमित तरीके से) लिए गए 826 नमूनों का परीक्षण किया गया, उनमें से एक भी नमूना पॉजिटिव नहीं आया है.

http://निर्भया केस : चारों दोषियों की फांसी का रास्ता साफ, डेथ वारंट पर रोक नहीं

सभी नमूने निगेटिव पाए गए हैं.  देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 1000 सैंपल लिए गए थे जिनमें 826 की रिपोर्ट आई है. भारत में अभी कोरोना वायरस दूसरे चरण में है. जिनके सैंपल लिए गए हैं, वो ना तो विदेश गए थे और ना ही किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो विदेश गया हो. आईसीएमआर अब हर हफ्ते इसी तरह सैंपल उठाएगा और इनकी जांच करेगा. बता दें कि देश में अबतक कोरोना वायरस के कुल 177 पॉजिटिव केस आ चुके हैं.

http://कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु तीन अधिकारियों को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now