कोरबा. एक युवक एक युवती को शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब युवती गर्भवती हो गई तो वो भाग गया. मामले में शिकायत के 2 महीने बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर पीड़िता ने 2 महीने पहले 14 जून को पाली थाना में केस दर्ज कराया था. उसने बताया था कि मोहम्मद इम्तियाज़ ने उससे शादी का वादा किया और बार-बार संबंध बनाता रहा. इसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई थी. जब उसने ये बात इम्तियाज को बताई तो वो असहज हो गया था और फरार हो गया.
http://अभिनेत्री सरन्या शशि का 35 साल की उम्र में निधन, ब्रेन ट्यूमर से थीं पीड़ित
पीड़िता ने उससे कई बार संपर्क करने की भी कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसी बात से परेशान होकर उसने केस दर्ज कराया. पूरे मामले में शिकायत के बाद आरोपी युवक की तलाश कर रही थी. इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार के अपने गांव में छिपा हुआ है. बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी के गृह ग्राम शाकुंड जिला भागलपुर भेजा गया जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
http://जब सहायक कमांडेंट बेटी को इंस्पेक्टर पिता ने किया सैल्यूट







