नई दिल्ली. बिहार के पीरपैंती में सिंघिया पुल के पास शनिवार देर शाम में नीलम देवी नाम की महिला की शकील नाम के एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से काटते हुए हत्या कर दी. रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी पहले से घात लगाए बैठा था. जैसे ही बाजार से निकल कर महिला वहां पहुंची उसने गमछे से हथियार निकाला और महिला पर ताबड़तोड़ वार किए. शकील ने नीलम के हाथ, पैर, कान और शरीर के कई अंग काट डाले. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी फरार हो गया.
https://वेब सीरीज ‘द विचर: ब्लड ओरिजिन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
महिला को लोगों ने किसी तरह अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां संभलने वाली बात नहीं थी. फिर परिजन महिला को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी. महिला के पति का कहना है कि शकील मियां पहले घर आता था और चूंकि किसी कारणवश उसे रोक दिया इसलिए गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद महिला ने भी हमलावर का नाम बताया. इसकी रिकॉर्डिंग आस-पास के लोगों ने की थी. इतनी वीभत्स हत्या के बाद भी पुलिस शकील मियां को गिरफ्तार नहीं कर सकी. पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है.
https://पूर्व मंत्री ने ड्यूटी पर तैनात कॉन्सटेबल को मारा थप्पड़, मामला दर्ज









