আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Redmi Note 9 Pro, Pro Max भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: March 12, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली.  Xiaomi ने भारत में Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max लॉन्च किए हैं. Redmi Note 9 Pro Max में भारत में ISRO द्वारा डेवेलप किया गया अपना पोजिशनिंग सिस्टम NavIC दिया गया है. इन दोनों स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 720G दिया गया है.

http://एसटीएफ जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, कारण अज्ञात

Redmi Note 9 pro के स्पेसिफिकेशन्स-

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है. इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इसमें भी क्वॉड कैमरा सेटअप जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस दिया गया है. एक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड है, एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है, एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया है. इस फोन की बैटरी 5,020 mAh की है और इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. यह फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनकी कीमतें क्रमशः 12,999 रुपए और 15,999 रुपए है. इस फोन की बिक्री अमेजन, एमआई होम और एमआई के ऑनलाइन स्टोर से 17 मार्च से होगी.

http://कोरोना वायरस महामारी घोषित, भारत ने विदेश से आने वालों का वीजा किया सस्पेंड

Redmi Note 9 pro Max के स्पेसिफिकेशन-

इस फोन में भी 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है. इसके अलावा इस फोन में रेडमी नोट 9 प्रो की तरह चार रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा. फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है. इसमें भी 5020 mAh की बैटरी मिलेगी लेकिन इसके साथ बॉक्स में 33 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा. यह फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी और 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा जिनकी कीमतें क्रमशः 14,999 रुपए, 16,999 रुपए और 18,999 रुपए है. इस फोन की बिक्री अमेजन, एमआई होम और एमआई के ऑनलाइन स्टोर से 25 मार्च से होगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now