दुर्ग. जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. प्लेसमेंट कैंप में कुल 1105 पदों के लिए 2 नियोजक शामिल हैं. कैंप में शामिल नियोजक रुद्रा इंटरप्राइजेज आनंद नगर तेलीबांधा रायपुर में सुजुकी ऑटोमेटेड टेक्नीशियन हेतु 500 पद, बजाज ऑटोमेटेड टेक्नीशियन हेतु 300 पद, अमेजन पैकिंग और लेबलिंग हेतु 300 पद. सहगल ऑटो स्टोर्स आदर्श नगर दुर्ग हेतु स्पेयर पार्ट्स वर्कर 04 पद और कम्प्यूटर ऑपरेटर हेतु 1 पद के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा. इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 14 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं. अधिक जानकारी हेतु सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं.
https://कर्मचारियों को 78 दिन के बोनस का ऐलान, जानिए कितने रुपए खाते में आएंगे
अंशकालीन व्याख्याता के लिए 28 अक्टूबर तक आवेदन
रायगढ़. किरोड़ीमल शासकीय पॉलिटेक्निक रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्यापन कार्य हेतु ईटी एण्ड टी एवं इलेक्ट्रिकल विषय में एक-एक अंशकालीन व्याख्याता की आवश्यकता है. जिसके 28 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. इसके लिए शैक्षणिक अर्हता छग तकनीकी शिक्षा (शिक्षण संवर्ग पालीटेक्निक)(राजपत्रित)सेवा भर्ती नियम 2014 के अनुसार होगी. इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन निर्धारित तिथि में समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ प्राचार्य किरोड़ीमल शासकीय पालीटेक्निक रायगढ़ में जमा कर सकते हैं.
https://पशु चिकित्सा विभाग के दो क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार, निलंबित






